ताजनगरी आगरा में टैक्सी चालक ने ईमानदारी की शानदार मिशाल पेश की। आगरा कैंट स्टेशन पर टैक्सी चालक ने स्पेन के पर्यटक का रुपये और डॉलर से भरा पर्स वापस किया है।
विज्ञापन
आगरा कैंट प्री-पेड ऑटो टैक्सी ड्राइवर यूनियन के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन से चालक मुकेश उपाध्याय स्पेन के पर्यटक को घुमाने के लिए टैक्सी में लेकर गया था। वापस आने पर टैक्सी लॉक करते वक्त सीट के नीचे पर्स मिला। इस पर एसआई राजीव यादव को बताया, उनकी मौजूदगी में पर्स खोला तो उसमें रुपये, डाॅलर, पासपोर्ट, मोबाइल समेत अन्य सामान था। इसी बीच पर्स में रखा फोन बजा, जिस पर उसे बुलाया और पर्स वापस किया।