वहां पर उसके पिता निपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा, बहन निशू व रिया ने मानव को अपमानित किया। इससे परेशान आकर मानव ने 24 फरवरी की सुबह 5 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसकी जानकारी पर बेटे को मिलिट्री हाॅस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में बृहस्पतिवार को थाना सदर में तहरीर दी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उधर, आरोपी पत्नी और अन्य लोग घर से फरार हो गए हैं। हालांकि एक वीडियो निकेता का सामने आया है। वह अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रही हैं।
इसके बाद वह रोने लगते हैं। पापा साॅरी, मम्मी साॅरी, अक्कू साॅरी। जैसे ही मैं चला जाऊंगा सब कुछ ठीक हो जाएगा। तो मुझे जाने दो। यह कहने के बाद वह रोने लगते हैं। वह वीडियो में अपना हाथ भी दिखाते हैं, जिसमें कहते हैं कि पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। वीडियो में हंसते हुए भी दिख रहे हैं। आंसू पोछने के बाद कहते हैं कि मेरे मां-बाप को बिल्कुल टच मत करना।