आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर एक बैंक के बाहर टप्पेबाजों ने कबाड़ा व्यापारी के पार्टनर को सड़क पर 10-10 के नोट गिराकर झांसे में लेकर कार में रखा 3.60 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर लिया। बाद में घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मार्ग पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। मगर, आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाग फरजाना निवासी वरुण गुप्ता का कबाड़ सामान का कारोबार है। शनिवार को उन्हें एक व्यापारी को पेमेंट करना था। इसके लिए बैंक से रुपये निकाले थे। उन्होंने पहले कमला नगर स्थित बैंक से रुपये निकाले। बाद में फतेहाबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक पर रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक्सिस बैंक के बाहर पार्किग के लिए जगह ना होने की वजह से उनके पार्टनर सुनील राठौर निवासी वाटर वर्क्स कार को 200 मीटर आगे लेकर गए थे। वरुण बैंक से रुपये निकालने चले गए। सुनील कार चालक सीट पर बैठे हुए थे। तभी बाहर एक युवक आया। उसने इशारा किया कि नीचे रुपये पड़े हैं।
डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी जमानत अर्जी खारिज
उसके इशारे पर सुनील ने सड़क पर देखा तो 10-10 के 4-5 नोट पड़े हुए थे। यह देख कर सुनील कार से उतरे और रुपये उठाने के बाद फिर से बैठ गए। 15 मिनट बाद वरुण गुप्ता आए तो कार की पिछली सीट पर रखा बैग नहीं था। उन्होंने आसपास देखा तो बैग कहीं नजर नहीं आया। बैग में 3.60 लाख रुपये रखे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।