फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बाह की तनुष्का ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। मध्य प्रदेश के दिल्ली स्मार्ट पब्लिक स्कूल शाजापुर में 15 से 20 नवंबर तक सीबीएसई की नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में बाह की तनुष्का सिंह ने कांस्य पदक जीतकर आगरा का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

कोच विष्णु मिश्रा ने बताया मंगदपुर गांव के जगवीर सिंह की बेटी तनुष्का सिंह एनडी जैन स्कूल बाह की छात्रा है। दो साल की मेहनत के बल पर तनुष्का सिंह राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची हैं। उन्होंने 46 किलो भार वर्ग में देश की चोटी की 31 खिलाड़ियों के बीच अपने दमदार पंच के बूते कांस्य पदक हासिल किया। स्वर्ण एवं रजत पदक की दौड़ में मामूली अंतर से पिछड़ गईं। तनुष्का सिंह की उपलब्धि पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। एनडी जैन स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रकांत शर्मा, प्रबंधक सतीश चंद्र जैन ने तनुष्का सिंह की उपलब्धि के लिए बधाई दी है। विधायक बाह पक्षालिका सिंह, अरुण दुबे, हृदय नरायन शर्मा, कृपा नरायन शर्मा, अनिल तोमर, अल्केंद्र जादौन आदि ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें