फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालक में जॉन मिल्टन और बालिका में सेंट कॉनरेड्स विजेता

Sun, 22 Nov 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बास्केटबॉल टूर्नामेंट बालक एवं बालिका वर्ग
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के होली पब्लिक स्कूल में 29वें संजीव तोमर स्मृति बास्केटबॉल टूर्नामेंट बालक एवं बालिका वर्ग का आगाज हुआ। बालक वर्ग में जॉन मिल्टन ने सिम्पकिंस को 32-21, गायत्री पब्लिक ने सेंट फ्रांसिस को 28-11, ऑल सेंट्स ने एचपीजेसी को 18-14 और सरस्वती विद्या मंदिर ने शिवालिक पब्लिक को 27-33 से हराया।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स ने ऑल सेंट्स को 18-9, गायत्री पब्लिक ने जॉन मिल्टन को 22-13 और सेंट फ्रांसिस ने होली पब्लिक को 17-10 से पराजित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, विशिष्ट अतिथि आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल और विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता शुरू कराई। मैचों में निर्णायक दीपक कुशवाह, सचिन दत्त जोशी, आशीष वर्मा, हरेंद्र प्रताप शर्मा, नमनदीप सिंह, आशीष चौहान, पवन राजपूत, अवधेश चौधरी और अभिषेक शर्मा रहे। रविवार को बालिका वर्ग के सेमीफाइनल और बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें