फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की बेटी से तमंचे की नोक पर छेड़छाड़, छोड़ी कोचिंग

Sun, 28 Oct 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शोहदों ने दरोगा की बेटी का जीना मुश्किल कर दिया। कोचिंग जाते समय रोक लिया। विरोध किया तो हाथ पकड़ लिया। बाद में छात्रा कोचिंग आई तो वहां भी आ गए। छात्रा पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इससे दहशत में आई छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। शनिवार को परिजनों को पता चला तो मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
बेटी कक्षा दस की छात्रा है। वह एक कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने जाती है। गुरुवार दोपहर को स्कूटर से कोचिंग जा रही थी। कोचिंग के पास ही तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। एक युवक ने दोस्ती का प्रस्ताव दिया। छात्रा ने विरोध किया और वह जाने लगी। मगर, युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसने हाथ छुड़ाया और वह भागकर कोचिंग में चली गई। युवक कोचिंग में भी आ गए। उसे घेर लिया और धमकाने लगे।
 
एक युवक ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद कहा कि शिकायत करोगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई। घर पहुंचने पर घरवालों को भी नहीं बताया। शुक्रवार को कोचिंग नहीं गई। शनिवार को भी कोचिंग जाने से मना कर दिया। इस पर परिजनों को शक हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने वजह पूछी तो वह रोने लगी। बाद में सब कुछ बता दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीड़ित परिजनों को थाने पर ले आई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में अमित, करन सिंह और एक अन्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें