एक दुकान पर नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दूध और दही का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। वहीं बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर दो विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किया गया है।
अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में टीम सबसे पहले आईएस ट्रेडिंग कंपनी आगरा रोड पहुंची।
यहां से टीम ने फुल क्रीम दूध और दही का एक-एक नमूना लिया। इसके बाद टीम वीआरएस पारस डेयरी कुरावली रोड पहुंची। यहां साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। वहीं बीएस ट्रेडर्स आगरा रोड और राग वनस्पति ट्रेडर्स बिना लाइसेंस के कारोबार करते मिले। दोनों को नोटिस जारी कर बिना लाइसेंस के कारोबार करने के लिए जवाब मांगा गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह और डॉ. राजीव कुमार शामिल रहे।