फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर यमुना में लगाई डुबकी, शिव को पूजा

विज्ञापन
मौनी अमावस्या:बटेश्वर में स्नान अनुष्ठान के लिए लगा श्रद्धालुओं का जमघट,आज भी रहेगी भीड - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह। मौनी अमावस्या पर्व पर सोमवार को बटेश्वर में श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। ब्रह्मलालजी व अन्य मंदिरों में पूजन और अनुष्ठान किया। दो दिन अमावस्या की तिथि पड़ने से मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही घाट पर यमुना स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक लोग स्नान करते रहते। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद ब्रह्मलाल जी महाराज, गौरी शंकर मंदिर में दर्शन पूजन किया। साधु-संतों को दान देकर पुण्य कमाया।
मंदिर के पुजारी के मुताबिक मौनी अमावस्या की तिथि सोमवार को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से मंगलवार को सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसलिए सोमवार को भी स्नान दान के लिए श्रद्धालु बटेश्वर पहुंचे। मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजा, दान और पवित्र नदियों में स्नान से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

वहीं, ब्रह्मलालजी मंदिर में सोमवार को दर्शन पूजन के दौरान चार महिलाओं की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरों ने पार कर दिए। इस दौरान लोगों ने एक महिला को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक बड़ापुरा गांव की प्रिया, साहबराय पुरा की भूरी देवी, व ग्वालियर की कोमल की सोने की चेन और अहमदाबाद निवासी सुलेखा का मंगलसूत्र चोरों ने पार कर दिया। महिला श्रद्धालु सीसीटीवी फुटेज खंगालती रहीं। इस दौरान लोगों ने एक महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले महिला को कर दिया गया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें