- माघ पूर्णिमा पर विभिन्न मंदिरों में किए गए धार्मिक अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
बाह। माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बटेश्वर के घाट और विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में उन्नति, पुण्य और मोक्ष की डुबकी लगाई। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर स्नान और पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति मिलती है।
श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान और ब्रह्मलाल मंदिर में दर्शन कर दीपदान किया। महिला श्रद्धालुओं ने संपन्नता और सुहाग की सलामती के लिए गौरीशंकर मंदिर में शिव पार्वती की शृंगार पूजा की। पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि पंचमुखी महादेव मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, वन खंडेश्वर महादेव मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर आदि में अनुष्ठान कराए गए। लोगों ने अन्न, धन, तिल, गुड़ और घी के दान किया।
आस्था की सेल्फी
बटेश्वर के घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने आस्था की सेल्फी भी ली। सेल्फी लेने वाली काजल, अनामिका, मुस्कान, मिथलेश, सोनम, गीता और रेखा ने कहा कि वे बटेश्वर से जुड़ी यादें सेल्फी के रूप में सहेज कर ले जा रहे हैं।
घाट पर घूमते सांड और बंदर से सहमे रहे श्रद्धालु
माघ पूर्णिमा पर बटेश्वर के कई घाटों पर बंदर और सांड के घूमने से श्रद्धालु सहमे रहे। कहीं श्रद्धालु उनसे बचकर निकलते दिखे तो कोई बंदरों और सांड को भगा रहा था। स्नान और आचमन के लिए घाट पर पहुंचे रमेश चन्द, सुनील कुमार, अखिलेश, ममता, रागनी, सुलेखा ने बंदर और सांडों को घाट से भगाए जाने का प्रबंध किए जाने की मांग की।
माघ पूर्णिमा: बटेश्वर के घाट पर सेल्फी
माघ पूर्णिमा: बटेश्वर के घाट पर सेल्फी
माघ पूर्णिमा: बटेश्वर के घाट पर सेल्फी
माघ पूर्णिमा: बटेश्वर के घाट पर सेल्फी
माघ पूर्णिमा: बटेश्वर के घाट पर सेल्फी