फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्यामा प्रसाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लें

Fri, 23 Jun 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लें
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर बलिदान दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
जिले में हर बूथ पर श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यालय पर हुई गोष्ठी में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जुटने को कहा गया। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, कुरावली चेयरमैन धर्मेंद्र वर्मा, अरविंद तोमर, रमाशंकर तिवारी, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर की देखरेख में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। विमला राजपूत, साधना गुप्ता, अमृता चौहान, नीतू चौहान, कलक्टर सिंह राजपूत मौजूद रहे। भोगांव कार्यालय पर विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था। भाजपा की सरकार उन सपनों को पूरा कर रही है। भाजपा के एजेंडे में शामिल रहे राम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक जैसे वादों को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। आस्तेंद्र गुप्ता, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें