फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपराएं तार-तार, समलैंगिकों ने की कैटवॉक

Thu, 25 Feb 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 ताज महोत्सव के तहत सदर बाजार के मंच पर बुधवार को आयोजित फैशन शो में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दरकिनार कर दिया गया। समलैंगिक युवाओं ने रैंप पर न केवल कैटवॉक की, बल्कि मंच पर आयोजकों ने उन्हें हीरो की तरह पेश किया। एसिड अटैक फाइटर्स युवतियों के साथ भी समलैंगिकों ने कैटवॉक की।
विज्ञापन

रिवाज इंवेट्स की ओर से आयोजित फैशन शो में एसिड अटैक फाइटर्स युवतियों के साथ समलैंगिक युवाओं ने रैंप पर कैटवॉक की। एक के बाद एक सात एसिड अटैक फाइटर्स ने कैटवॉक कर संदेश दिया कि वे समाज में उसी जज्बे और हौसले के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं। शो में न्यूजीलैंड, दिल्ली, बंगलूरू से आए 20 समलैंगिक युवकों ने चार राउंड में अपने परिधानों का प्रदर्शन किया। इन समलैंगिक जोड़ों में भारतीय मूल के पेंटर बलवीर अपने पार्टनर माइक उर्फ किशन के साथ आए। विकलांग बलवीर व्हील चेयर पर मंच पर आए तो संचालक ने उनका परिचय कराया।
शो को देखने के लिए अमूमन खाली पड़ी रहने वाली सदर बाजार की दर्शक दीर्घा खचाखच भरी हुई थी। दर्शकों में युवाओं के साथ काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं। पांच राउंड में हुए फैशन के तीसरे चरण में श्रीलंका से आईं पांच मॉडल्स ने परिधानों का प्रदर्शन किया। इस अनोखे फैशन शो की फोटोग्राफी करने के लिए इटली से फ्रेडरिको भी आए। ड्रेस डिजाइन अतुल कुमार, प्रिया बंसल और शालू जैन ने किए। कोरियोग्राफर रिवाज संस्था की अंशिका सक्सेना ने दर्शकों का शुक्रिया किया। संचालन नीलेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


प्लीज..आप भी बेडरूम में मत झांको
फैशन शो के ड्रेस डिजायनर अतुल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे समलैंगिक हैं। उनका कहना था कि जब हम किसी के बेडरूम में नहीं झांकते तो प्लीज आप भी हमारे बेडरूम में मत झांको। उनका कहना है कि भारत में समलैंगिक संबंधों को समाज और कानून कहीं जगह नहीं है। लेकिन इस फैशन शो के माध्यम से हम यही बताने आए हैं कि हमें भी अपनी दुनिया में जीने का हक है। हम किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, हमें भी कोई हेय दृष्टि से नहीं देखे।

दुनिया की फिक्र नहीं : बलवीर
पार्टनर अमेरिकी माइक के साथ आए विकलांग बलवीर ने माइक को किशन नाम दिया है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनकी पेंटिंग प्रदर्शनी देखने आए माइक से दोस्ती बढ़ी तो दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इस संबंध के बाद भाई और मां ने उनसे नाता तोड़ लिया, लेकिन अब दुनिया की फिक्र नहीं हैं। समाज हमारे रिश्ते को मान्यता नहीं देता है। हमें ये मंजूर नहीं है।

पांच
हमें सामान्य फैशन शो के बारे में बताया गया था। इसमें हमने परिधानों पर ही फोकस रखा था कि कहीं कोई आपत्तिजनक न हो। इसमें समलैंगिक युवाओं के भाग लेने की जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में पता चला तो शो को मैंने बीच में रुकवा दिया।
विज्ञापन

- दिनेश श्रीवास्तव, कोआर्डिनेटर, सदर बाजार मंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें