फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखने के लिए लेने पड़ सकते हैं दो टिकट, ये बदलाव भी संभव

Tue, 02 Jan 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : SELF
विज्ञापन
भारी भीड़भाड़ और प्रवेश की मारामारी के बीच आगरा में ताजमहल पर स्टेप टिकट की ओर आगे बढ़ते हुए एएसआई कब्र और बाकी परिसर के लिए अलग-अलग टिकट जारी कर सकता है। एएसआई महानिदेशक ऊषा शर्मा को संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले ताज के हालातों का जायजा लेने के लिए भेजा। 
विज्ञापन


ताज पर भीड़ प्रबंधन के लिए उन्होंने दो तरह की टिकट के प्रस्ताव का समर्थन किया, वहीं टिकटों की संख्या हर दिन ऑन लाइन और आफलाइन 30 हजार तक रखने पर भी सहमति बनी है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला संस्कृति मंत्री लेंगे।

बता दें कि ताजमहल पर नए साल के पहले दिन भी भारी भीड़ रही। कब्र बंद करने और खोलने के आदेश के बाद संस्कृति मंत्रालय ने आनन फानन में एएसआई महानिदेशक ऊषा शर्मा को सोमवार को आगरा भेजा। गतिमान एक्सप्रेस से मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आईं एएसआई डीजी ने कमिश्नर के राममोहन राव, डीएम गौरव दयाल, आईजी राजा श्रीवास्तव, एसएसपी अमित पाठक, डीआईजी सीआईएसएफ अंजनेय कुमार सिंह, एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम के साथ ताजमहल का दौरा किया।
विज्ञापन

ताजमहल पर डीजी एएसअाई - फोटो : अमर उजाला
ताज दौरे में उन्होंने दक्षिणी गेट और मुख्य गुंबद का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दक्षिणी गेट को जल्द बंद करने की जानकारी दी, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने दक्षिणी गेट को बंद करने की जगह यहां सुरक्षा उपकरण बढ़ाने पर जोर दिया। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी गेट से सबसे ज्यादा राजस्व मिल सकता है और भीड़ प्रबंधन में भी यह कारगर साबित होगा। ताज के मुख्य गुंबद और कब्रों को उन्होनें खुले रखने के निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेप टिकटिंग और शिल्पग्राम में टिकट काउंटर शुरू करने पर जोर दिया। 

सीआईएसएफ ने रेलिंग हटाने की मांग की, जिस पर उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय की बैठक में अंतिम फैसला होगा। उन्होंने गुंबद के अंदर रेलिंग और कतार को भी देखा। 
विज्ञापन

इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

- ताजमहल के गुंबद और अन्य हिस्सों के लिए अलग टिकट
- 30 हजार टिकट ही ऑन लाइन, आफ लाइन बेचे जाएं
- शिल्पग्राम सहित शहर में दस जगह ताज के टिकट मिलें
- 15 साल से कम उम्र के बच्चों को जीरो वैल्यू टिकट मिले
- बच्चों की टिकट फ्री होगी, लेकिन संख्या गिनी जा सकेगी
- मुख्य गुंबद के अंदर लगाई गई स्टील की रेलिंग हटाई जाए
- ताज में टिकट काउंटर सूर्यास्त से डेढ़ घंटे पहले बंद किया जाए
- मुख्य गुंबद में सीढ़ी पर छोटे रैंप लगाए जाएं, ताकि कोई गिरे नहीं
- दक्षिणी गेट को हमेशा के लिए बंद किया जाए या नहीं
- पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में 12 डीएफएमडी लगाए जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें