फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भीषण गर्मी में भी Tajmahal की दीवानगी, दहकते पत्थरों के बीच रविवार को पहुंचे रिकॉर्ड सैलानी

Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने आए सैलानियों के लिए रविवार का दिन भारी रहा। भीषण गर्मी ने सैलानियों को परेशान कर दिया। दो टिकट खिड़कियां खुलने के कारण धूप में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
 
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आसमान से बरसती आग के बीच ताजमहल की दीवानगी बरकरार है। रविवार को 24 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताज के दीदार किए। लेकिन इतनी गर्मी में ताज परिसर में सैलानियों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। सबमर्सिबल पंप के खराब होने के कारण आरओ बंद रहा और पर्यटक पानी की तलाश करते नजर आए। 

विज्ञापन


सप्ताहांत में ताजमहल पर सूर्योदय से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सैलानियों की मुश्किलें टिकट खरीदने से ही शुरू हो जाती हैं। ताजमहल की सभी टिकट खिड़कियां खोले जाने के निर्देश हैं, इसके बाद भी रविवार को केवल दो खिड़कियां ही खोली गईं। इस कारण सैलानियों को तेज धूप में टिकट के लिए लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद गेट से प्रवेश में भी एक घंटे तक का समय लग रहा है।

 दिल्ली से आईं वैशाली का कहना था कि ताजमहल तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। इतनी गर्मी में परिवार के साथ ताजमहल के भीतर तक पहुंचने तक हालत खराब हो गई। पानीपत से आए नीरेश सिंह ने बताया कि टिकट खिड़कियां केवल दो ही खुल रही हैं, जबकि ज्यादा भीड़ होने पर सभी खिड़कियां खोली जानी चाहिए। ताज परिसर में आरओ का पानी भी नहीं मिल सका। सैलानियों को पानी के लिए भटकते देखा गया। पुणे से आए रॉबिन दास का कहना था कि इतनी गर्मी में यहां पानी भी नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि सबमर्सिबल पंप में खराबी आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें