फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए 15 जून से करें वेब पंजीकरण, जानें तरीका 

Mon, 13 Jun 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए लिंक उपलब्ध होगा। इस पर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संकायों में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों और ऑनलाइन आवेदनपत्र 15 जून से उपलब्ध होंगे।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों के साथ संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो जाएगी। वेब पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए लिंक उपलब्ध होगा। इस पर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संकायों में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों और ऑनलाइन आवेदनपत्र 15 जून से उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि प्रत्येक आवेदनकर्ता को वेब पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण शुल्क के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों का चयन करने के लिए अलग-अलग वेब पंजीकरण नंबर प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। 

प्रवेश शुरू होने जा रहा, शिक्षकों की व्यवस्था नहीं

आगरा। विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, अभी संविदा और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था नहीं की गई है। इनकी नियुक्ति की विज्ञप्ति विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं जारी की है। इस बार संविदा व अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है। प्रक्रिया में समय भी लगेगा। विज्ञप्ति जारी होने के बाद आवेदन लिए जाएंगे। रविवार को प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में अतिथि गृह में हुई बैठक में हेड और निदेशकों ने शिक्षकों का मुद्दा उठाया।   

नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तर पर नए पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में शुरू किए जा रहे हैं। कला संकाय में समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, लोक प्रशासन, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, पर्यटन, पुस्तकालय विज्ञान, पत्रकारिता एवं संचार, मनोविज्ञान, भाषा में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, रशियन, भाषा विज्ञान, ललित कला में ड्राइंग एंड पेंटिंग, ललित कला, संगीत गायन, लाइफ साइंस संकाय में जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बॉटनी, एन्वायरमेंटल साइंस, फारेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री, विज्ञान संकाय में फिजिक्स, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, सांख्यिकी, कॉमर्स संकाय में बीकॉम, व्यावसायिक अध्ययन संकाय में बीवॉक मार्केटिंग मैनेजमेंट एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी पढ़ाया जाना है। पाठ्यक्रमों की विज्ञप्ति जारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें