फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों का फायदा उठा रहे सैलानी, ताजमहल देखने उमड़ रही पर्यटकों की भीड़

Sun, 11 Aug 2019 11:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार, रविवार और सोमवार, ईद पर तीन दिनों की छुट्टियों से ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानी उमड़ पड़े। शनिवार की सुबह दस बजे के बाद सैलानियों की भीड़ पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पहुंचना शुरू हो गई। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए पर्यटक बड़ी संख्या में ताज पर पहुंचे। शनिवार को साढ़े 23 हजार टिकट ताज के काउंटर से बिके, जबकि 35 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताज का दीदार किया। इनमें ऑन लाइन टिकट और 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। 

ताज के पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज में टिकट काउंटर और पास ही टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश व्यवस्था और चेकिंग होने के कारण पश्चिमी गेट पर भीड़ ज्यादा नजर आई। यहां आईटीडीसी के ताज रेस्टोरेंट के सामने सड़क तक टिकट के लिए कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


भीड़ के बाद भी यहां टिकट काउंटरों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। यही हाल ताज के पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में रहा, जहां आठ में से केवल पांच डीएफएमडी से ही सुरक्षा जांच की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पिता ने तंत्र-मंत्र में चढ़ा दी बेटे की बलि, कहता था- मेरे घर रावण पैदा हुआ अंत करना ही ठीक 
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/inside-story-of-six-year-old-child-murder-by-father
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें