ताज पर भीड़ के दबाव को कम करने के साथ सुरक्षा के लिहाज से कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं, इनमें सबसे महत्वपूर्ण है दक्षिणी गेट को बंद करना। अभी तीन गेट खुले हैं। दूसरा निर्णय, दक्षिणी गेट बंद होने के बाद दोनों गेटों पर चेकिंग के लिए डीएफएमडी मशीनें बढ़ाए जाने का है।
इन फैसलों पर मंत्रालय ने सहमति की मुहर लगा दी है। अधिसूचना जारी होना शेष है। इस गेट को खुले रखने के लिए पुलिस और सीआईएसएफ ने कई तर्क दिए थे, लेकिन मंत्रालय ने फैसला लिया है कि जल्द ही गेट बंद कर दिया जाएगा।
एएसआई गेट बंद करने की अधिसूचना जल्द ही जारी कर देगा, उसके बाद यहां से टिकट काउंटर हटा दिया जाएगा। एएसआई पूर्व में इस गेट से लॉकर हटा चुका है। सूत्रों के मुताबिक इस सीजन के अंत में दक्षिणी गेट को बंद कर दिया जाएगा।
पूर्वी और पश्चिमी गेट पर 8-8 डीएफएमडी
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सुरक्षा जांच कतारों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर आठ-आठ डीएफएमडी लगाए जाएंगे। पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में और पश्चिमी गेट पर टिकट काउंटर के सामने डीएफएमडी प्रस्तावित हैं।
दोनों ही जगह से एयरपोर्ट की तरह से टनल बनाकर ताज के अंदर प्रवेश कराया जाएगा। दक्षिणी गेट पर इस समय दो डीएफएमडी हैं। दक्षिणी गेट बंद होने के बाद सीआईएसएफ को पांच डीएफएमडी और दिए जाएंगे।
फिलहाल पूर्वी गेट पर चार और पश्चिमी गेट पर पांच डीएफएमडी से सुरक्षा जांच हो रही हैं। 40 हजार पर्यटकों की कैपिंग के बाद 16 कतारों से प्रवेश आसान और जल्दी हो सकेगा।
आसान होगा प्रवेश
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सुरक्षा जांच कतारों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे प्रवेश आसान हो जाएगा। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर आठ-आठ डीएफएमडी लगाए जाएंगे। पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में और पश्चिमी गेट पर टिकट काउंटर के सामने डीएफएमडी प्रस्तावित हैं।
दोनों ही जगह से एयरपोर्ट की तरह से टनल बनाकर ताज के अंदर प्रवेश कराया जाएगा। दक्षिणी गेट पर इस समय दो डीएफएमडी हैं। दक्षिणी गेट बंद होने के बाद सीआईएसएफ को पांच डीएफएमडी और दिए जाएंगे।
फिलहाल पूर्वी गेट पर चार और पश्चिमी गेट पर पांच डीएफएमडी से सुरक्षा जांच हो रही हैं। 40 हजार पर्यटकों की कैपिंग के बाद 16 कतारों से प्रवेश आसान और जल्दी हो सकेगा।
अभी तक की व्यवस्था
पूर्वी गेट : 04 डीएफएमडी
पश्चिमी गेट : 05 डीएफएमडी
दक्षिणी गेट : 02 डीएफएमडी
- एक लाख तक सैलानी रोजाना जाते हैं ताजमहल में अभी
- 40 हजार से ज्यादा रोजाना नहीं जा पाएंगे निर्णय हो जाने पर
- 11 मशीनें तीन गेटों पर हैं चेकिंग के लिए
- 16 मशीनें हो जाएंगी, गेट दो ही रह जाएंगे