फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पश्चिमी गेट: गोल्फ कार्ट में सीट के लिए महिला पर्यटकों में चले लात-घूंसे, पुलिस ने कराया मामला शांत

Mon, 12 Jun 2023 04:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गोल्फ कार्ट में सीट के लिए महिला पर्यटकों में मारपीट हो गई। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
महिला पर्यटकों में चले लात-घूंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल देखकर परिवार सहित लौट रहीं 2 महिला पर्यटकों में रविवार अपराह्न 3 बजे नीम तिराहा पर गोल्फ कार्ट में बैठने के लिए सीट को लेकर मारपीट हो गई। पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। तेज धूप में हरियाणा के पर्यटक की 12 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद बिना ताजमहल देखे पर्यटक परिवार सहित वापस लौट गया।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के दिन 28 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल आए। स्मारक देखने के बाद अपराह्न करीब 3 बजे अंबाला और दिल्ली के पर्यटक परिवार सहित गोल्फ कार्ट से पार्किंग तक जाने के लिए नीम तिराहा पहुंचे। यहां करीब 30 मिनट इंतजार के बाद गोल्फ कार्ट आई। जैसे ही गोल्फ कार्ट खड़ी हुई। सीट कब्जाने की होड़ मची। अंबाला से आई महिला पर्यटक सीट पर बैठ गई। दूसरी महिला पर्यटक को सीट नहीं मिली।

गोल्फ कार्ट में सीट फुल हो गईं। इसे लेकर दोनों महिला पर्यटकों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर थप्पड और लात-घूंसे चलने लगे। इसे देख आस-पास खड़े पर्यटकों में घबरा गए। ताजमहल पर 40 गोल्फ कार्ट हैं। 20 गोल्फ कार्ट पश्चिमी गेट और 20 पूर्वी गेट पर खड़ी होती हैं। पूर्वी गेट पर गोल्फ कार्ट के लिए लाइन लगती है, जबकि नीम तिराहा पर कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा से एक पर्यटक पत्नी और 12 साल की बेटी के साथ ताज देखने आए थे। दोपहर करीब 1 बजे तेज धूप और गर्मी के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर बच्ची को चक्कर आने लगे। पिता घबरा गया। परिवार सहित बिना ताजमहल देखे गेट से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें