फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज-किला पर कैश एक्सचेंज सुविधा आज से

Fri, 11 Nov 2016 01:10 AM IST
ताज-किला पर कैश एक्सचेंज सुविधा आज से
विज्ञापन
Taj Mahal - फोटो : pti
विज्ञापन
ताजमहल और आगरा किला पर विदेशी सैलानियों को पुराने 500-एक हजार रुपये के नोट बदलने की सुविधा शुक्रवार से मिलने जा रही है। ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम टिकट विंडो पर केनरा बैंक और आगरा किला पर बैंक आफ बड़ौदा अपने काउंटर लगाएंगे। यहां केवल विदेशी सैलानियों से ही पुराने नोट लेकर नए और 100 रुपये के नोट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एएसआई ने स्मारकों पर शुक्रवार तक सैलानियों से पुराने नोट लेने की सुविधा दी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने ताज और किले पर आने वाले विदेशी सैलानियों को हुई दिक्कतों के मद्देनजर नई व्यवस्था शुरू की है। यूपी टूरिज्म के उप निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि इन काउंटरों पर नोट एक्सचेंज की वही सीमा और प्रक्रिया रहेगी, जो बैंक की अन्य ब्रांच में रिजर्व बैंक ने तय की है। 

फतेहपुर सीकरी में 16 से ऑनलाइन टिकट
ताजमहल और आगरा किला के बाद फतेहपुर सीकरी स्मारक का टिकट भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा। 16 नवंबर से फतेहपुर सीकरी भी एएसआई के ई-टिकटिंग प्लेटफार्म में शामिल हो जाएगा। मैनुअल टिकट की जगह सीकरी के स्मारकों पर ई-टिकट उपलब्ध होगा। सैलानी ऑनलाइन इसका टिकट बुक करा सकते हैं जो दो दिन के लिए मान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें