फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से फीका क्रिसमस, सैलानी आए कम

Tue, 27 Dec 2016 01:13 AM IST
नोटबंदी से फीका क्रिसमस, सैलानी आए कम
विज्ञापन
इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने किया ताजमहल का दीदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी को 50 दिन पूरे होने वाले हैं, लेकिन लोगों के हाथ नगदी नहीं है। इसका असर पर्यटन पर दिखने लगा है। क्रिसमस पर होटलों में रहने वाली रौनक नजर नहीं आई। ताजमहल पर भी सैलानी कम पहुंचे। क्रिसमस से लेकर नए साल तक के सप्ताह में हर दिन ताज पर सैलानियों का सैलाब उमड़ता था, लेकिन इस साल आधे सैलानी भी यहां का रुख नहीं कर रहे।
विज्ञापन

बीते साल क्रिसमस शुक्रवार का था। ऐसे में क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद सैलानियों ने 26 दिसंबर को ताज का दीदार किया था। तब ताज में 49053 टिकटें बिकी थीं, जो बीते कई सालों में रिकार्ड रहीं। लेकिन इस साल क्रिसमस के दिन ही महज 31,451 टिकट बिके। इससे एक दिन पहले भी केवल 26 हजार टिकट ही ताज के तीनों गेट पर बेचे जा सके। बीते साल क्रिसमस पर 44 हजार भारतीय थे तो इस साल यह संख्या 29 हजार रही। बीते साल क्रिसमस पर 3721 विदेशी पर्यटक आगरा में थे तो इस साल यह आंकड़ा 1976 ही रहा। 50 फीसदी की गिरावट भारतीय और विदेशी सैलानियों में रही।

चेन होटलों में बुकिंग, बजट क्लास खाली
क्रिसमस से लेकर नए साल के बीच बीते साल केवल एक वीकएंड था। इस साल दो वीकएंड होने से भीड़ की उम्मीद थी, लेकिन रविवार को सैलानियों की कम संख्या ने टूर आपरेटरों और होटलों को चौंका दिया। बड़े पंच सितारा होटल तो चेन होटल के कारण बुकिंग ले पा रहे हैं, लेकिन बजट क्लास होटल सैलानियों की कमी से जूझ रहे हैं। दो दिन का टूर बनाकर नए साल का जश्न मनाने आने वाले केवल एक दिन का टूर ही बना रहे हैं, जिससे होटल का खर्च बचाया जा सके। सुबह यमुना एक्सप्रेसवे से आकर रात में दिल्ली-एनसीआर लौटने वालों की संख्या इस साल इन दिनों में ज्यादा है।
विज्ञापन


नवंबर में ही नाइट स्टे 35 फीसदी गिरा
आठ नवंबर को नोटबंदी के एलान के बाद नवंबर में 20 दिन सैलानी भी कैश के लिए जूझते रहे। बैंकों में भारी भीड़ और एटीएम खाली होने से सैलानियों ने टूर कैंसिल कर दिए तो किसी ने सात दिन का टूर दो दिन में ही खत्म कर दिया। एलआईयू रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर के महीने में इस साल महज 65 हजार पर्यटकों ने नाइट स्टे किया तो बीते साल यह आंकड़ा 99 हजार पर्यटकों का था। इस तरह करीब 35 फीसदी की गिरावट तो नवंबर में ही आ गई। दिसंबर में नाइट स्टे में गिरावट का आंकड़ा 60 फीसदी तक पहुंच सकता है। 

वर्जन
नोटबंदी के बाद से सैलानियों के नाइट स्टे में कमी आई है। क्रिसमस पर भी स्टे नहीं है। सैलानी आ तो रहे हैं, लेकिन आगरा में रुक नहीं रहे। बीते साल से पर्यटकों की संख्या भी कम है। नए साल पर शायद कुछ हालात सुधरें।
विज्ञापन

रमेश वाधवा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन

साल 2015 में क्रिसमस पर सैलानी
दिन    भारतीय    विदेशी    सार्क    कुल
26 दिसंबर    44,985    3721    343    49,053
27 दिसंबर    38,216    2804    395    41,415
28 दिसंबर    23,961    3243    293    27,497
29 दिसंबर    22,325    2930    350    25,598
30 दिसंबर    21,312    2920    229    24,461
31 दिसंबर    26,380    2662    224    29,266

साल 2016 में क्रिसमस पर सैलानी
दिन    भारतीय    विदेशी    सार्क    कुल
24 दिसंबर    24,006    2013    422    26,441
25 दिसंबर    29,066    1976    411    31,451
26 दिसंबर    23,363    2719    337    26,419
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें