फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया उद्घाटन, बोले- ताज विश्व की धरोहर, देश-दुनिया के लिए पवित्र स्थल

Sun, 18 Feb 2024 11:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ताज महोत्सव उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ताज विश्व की धरोहर है। देश-दुनिया के लिए पवित्र स्थल पर सभी का स्वागत करता हूं। 
विज्ञापन
ताज महोत्सव का उद्घाटन करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव 2024 का उद्घाटन शिल्पग्राम में रविवार को हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने फीता काट कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ताज विश्व धरोहर के रूप में ख्याति प्राप्त है। देश-दुनिया के इस पवित्र स्थल पर मैं सभी का स्वागत करता हूं।

विज्ञापन


उद्घाटन के बाद पर्यटन मंत्री ने कहा कि मथुरा, वृंदावन, गोकुल, आगरा से बटेश्वर को जलमार्ग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने ताज महोत्सव को आगरा महोत्सव कह कर संबोधित किया। मुक्ताकाशीय मंच से पर्यटन मंत्री ने कहा 2022 में 3 करोड़ से अधिक पर्यटक यहां आए। सरकार ईको पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य करा रही है।

27 फरवरी तक चलेगा ताज महोत्सव

27 फरवरी तक चलने वाले ताज महोत्सव के उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का स्वागत किया। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कहा ताज महोत्सव में 50 से अधिक जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी है। शिल्प व कला के इस महोत्सव को इस बार विकसित भारत और संस्कृति व समृद्धि की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें