फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव 2025: कार-बाइक रैली 22 और 23 फरवरी को होगी, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

Wed, 12 Feb 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहोत्सव में आयोजित होने वाली बाइक रैली 22 और 23 फरवरी को होगी। इस रैली में 75 बाइक और 50 कार शामिल होंगी। रैली के लिए आमंत्रणपत्र का विमोचन किया गया। 

 
विज्ञापन
आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जुनून और रफ्तार का पर्याय द आगरा ताज कार एंड बाइक रैली 22 और 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी। ताज महोत्सव के अंतर्गत मोटर स्पोर्ट्स क्लब और बाइकिंग क्लब की ओर से आयोजन में बाइक और कार सवार चंबल के बीहड़ों तक में जाएंगे। मंगलवार को होटल क्लार्क्स शिराज में रैली के आमंत्रणपत्र का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


मोटर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक हरविजय वाहिया ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। चेयरमैन राम मोहन कपूर ने बताया कि रैली में 75 बाइक और 50 से अधिक कार शामिल रहेंगी। वरिष्ठ नागरिक भी रैली में प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को 2,50,000 से अधिक की पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ताज कैंप्स एंड रिसोर्ट में सभी वाहनों की जांच होगी। रोड बुक देकर नियम और मार्ग के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 फरवरी को सुबह 7 बजे होटल क्लार्क्स शिराज से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों और आसपास के गांव का चक्कर लगाने के बाद राइडर्स वापस सेल्फी पॉइंट, फतेहाबाद रोड पहुंचेंगे। 23 फरवरी को दूसरा राउंड सुबह 7 बजे होटल क्लार्क्स शिराज से ही आरंभ होगा।
विज्ञापन


ताज राइडर्स क्लब के तनवीर अहमद ने बताया कि वाहनों की अधिकतम गति 35 से 40 किमी रहेगी। प्रवीन सिकरवार ने बताया कि रैली का आयोजन फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगा। इसमें टाइम, स्पीड और डिस्टेंस की थीम रखी गई है। इस मौके पर प्रशांत जैन, बिलाल अहमद, प्रवीन सिकरवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें