फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला है प्रधान तो मीटिंग में वो ही शामिल होंगी, पति नहीं...राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने दिए निर्देश

Wed, 12 Feb 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महिला प्रधान की जगह पति बैठकों में उनके पति शामिल नहीं हों सकेंगे। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब पिंक टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेंगी। 

 
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाजारों में नए पिंक टायलेट बनेंगे। सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेंगी। जहां पांच रुपये का सिक्का डालकर पैड मिलेगा। पिंक टॉयलेट पर महिला सफाईकर्मियों की तैनाती होगी। ये निर्देश मंगलवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने दिए। सर्किट हाउस में उन्होंने महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई की। महिला प्रधान की जगह बैठक में उनके पति या रिश्तेदार के शामिल होने पर भी अध्यक्ष ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन


उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण कराने, कार्यशालाएं आयोजित करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए बनने वाले पिंक टॉयलेट में उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांग, समाज कल्याण, पंचायतराज अधिकारियों की जगह उनके अधीनस्थ पहुंचे। अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गैरहाजिर अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने, कॅरिअर गाइडेंस आयोजित करने के निर्देश दिए।

मैडम, मुझे छोड़कर प्रेमिका संग लिविंग में रहता है पति
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई की। एक महिला गोद में 2 साल की बेटी लेकर पहुंची। बोली- मैडम, पति ने मुझे घर से निकाल दिया है। प्रेमिका के साथ लिविंग में रहता है। जगदीशपुरा पुलिस मेरी सुनवाई नहीं कर रही। अध्यक्ष ने एसीपी सुकन्या शर्मा को स्वयं जांच के निर्देश दिए हैं। धनौली निवासी महिला ने बताया कि मार्च में पति की मौत हो गई। सुसरालीजन प्रताड़ित करते हैं। टेढ़ी बगिया निवासी महिला ने बताया कि पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आरोपी के साथी केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। ताजगंज निवासी महिला ने बताया कि पति शराब पीकर पिटाई करता है। शिकायत के बाद भी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें