फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव 2020: तीन दिन और देखिए 'संस्कृति के रंग', अब टिकट दर आधे से कम

Thu, 27 Feb 2020 02:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताज महोत्सव 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ताजमहल के पास शिल्पग्राम में 'संस्कृति के रंग ताज के संग' थीम पर चल रहे ताज महोत्सव तीन दिन बढ़ा दिया गया है। इन तीन दिनों तक टिकट दर सस्ती रहेगी। हालांकि बढ़ाए गए समय सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।  
विज्ञापन


18 फरवरी से शुरू हुए ताज महोत्सव 2020 का समापन 27 फरवरी (बृहस्पतिवार) को होना था। 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल आए थे। इसके कारण इस दिन ताज महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ था। 

ऐसे में 28, 29 फरवरी और एक मार्च तक ताज महोत्सव बढ़ाया गया है। इस दौरान 50 रुपये की टिकट 20 रुपये में मिलेगी। हालांकि सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन हस्तशिल्प बाजार में खरीदारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हस्तशिल्प उत्पादों का बाजार

ताज महोत्सव में इस बार शिल्पग्राम में 375 स्टॉल लगे हैं। इनमे 258 शिल्पियों के हैं। इन पर भदोही का कालीन, कश्मीर का पश्मीना शॉल भी मिलेगा। यूपी के अलावा पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल के स्टॉल हैं। 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें