फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28वें ताज महोत्सव का उद्घाटन, 'आतंकी  हमले के बाद पीएम ने सेना को सारे अधिकार दिए: राज्यपाल

Mon, 18 Feb 2019 08:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में 28वें ताज महोत्सव का राज्यपाल राम नाईक ने उद्घाटन किया है। राज्यपाल ने शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर दीप जलाकर और फीता काटकर शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने शिल्पियों से भी बात की और स्टाल का भ्रमण किया। शिल्पग्राम में ताज महोत्सव 18 से 27 फरवरी तक चलेगा। खंदारी के जेपी सभागार में डीडीआरए विश्विद्यालय के छलेसर स्थित नवनिर्मित परीक्षा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया।  

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि देश देखना चाहता है कि सेना की तरफ से प्रतिउत्तर कब और कैस मिलता है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूरे अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन


अधिकांश राष्ट्रों ने इसका विरोध किया है। हम शहीदों के परिजनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आपके परिवार से जो बलिदान हुआ है, वह सिर्फ आपका नहीं है, देश की क्षति है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जब-जब भारत के विरोध में युद्ध की कोशिश की, उसे तब-तब हार देखनी पड़ी। इसलिए वह आतंकवाद के जरिये दहशत फैलाने की कोशिश करता है।

पुलवामा हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। हमले में जो भी सैनिक घायल हुए हैं, हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें