फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार आधे रह गए ताज महोत्सव के दर्शक, कलाकार आए पर नहीं मिले कद्रदान

Fri, 01 Mar 2019 02:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताज महोत्सव में इस साल भी दर्शकों की संख्या बेहद कम रही। महज दो सालों में ही ताज महोत्सव में दर्शक आधे रह गए। इस साल 10 दिनों तक चले महोत्सव में महज 52 हजार दर्शक ही पहुंचे, जबकि दो साल पहले 1.6 लाख दर्शक महोत्सव में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


बीते साल भी 70 हजार दर्शक आए थे, लेकिन इस बार बीते साल के मुकाबले भी 28 हजार दर्शक कम हो गए। इसकी वजह सीमा पर चल रहा तनाव मानी जा रही है। पल-पल की खबर के लिए टीवी से चिपके लोगों ने महोत्सव में जाने से परहेज किया।

महोत्सव के शुरू में यह मांग उठी थी कि इसे स्थगित कर दिया जाए। तब पुलवामा हमले के बाद शोक की लहर थी। आयोजन समिति ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कह दिया कि महोत्सव देशभक्ति को समर्पित रहेगा लेकिन ऐसा भी नहीं किया गया। 

विज्ञापन

आयोजक मान रहे ये कारण

कॉमेडी नाइट भी हुई और रोमांस के गीत भी गाए गए। अब महोत्सव पिट जाने पर आयोजन समिति दर्शकों की कम संख्या के पीछे बोर्ड परीक्षाओं के पहले ही शुरू हो जाने और झूलों के बाहर लगने को जिम्मेदार मान रही है। 

शुरुआत के चार दिन तक तो शिल्पग्राम में आगे की दो पंक्तियों में भी दर्शक नहीं थे। पूरा पंडाल खाली पड़ा रहा। यही हाल रविवार छोड़ बाकी दिन बना रहा। महोत्सव समिति ने देशभक्ति के किसी कार्यक्रम का आयोजन दस दिनों में नहीं किया।

हालांकि कुछ और भी कारण माने जा रहे हैं। महंगा टिकट, झूलों यानी फन जोन के बाहर होने के असर ताज महोत्सव पर पड़ा है। इस साल महोत्सव में प्रवेश टिकट दर 50 रुपये थी। फिर भी महज 26 लाख रुपये के टिकट ही बिके। 
विज्ञापन

10 दिनों में 14,800 टिकट बिके

10 दिनों में केवल रविवार को ही 14,800 तक टिकट बिके। बाकी सभी दिन इनकी संख्या 3-4 हजार के बीच रही। हैरतअंगेज पहलू ये है कि बड़े और नामी कलाकारों के दिन टिकट संख्या 5-6 हजार तक सीमित रही, जबकि शनिवार-रविवार को कोई बड़ा कलाकार न होने के बाद भी सबसे ज्यादा दर्शक आए।

दिन        टिकट बिके
18 फरवरी    300
19 फरवरी    4000
20 फरवरी    2480
21 फरवरी    3340
22 फरवरी    4400
23 फरवरी    8820
24 फरवरी    14,800
25 फरवरी    6840
26 फरवरी    6020
27 फरवरी    5016

शिल्प मेले में 2500 लोग पहुंचे

बुधवार को ताज महोत्सव का औपचारिक समापन हो गया, लेकिन शिल्प मेला तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। गुरुवार को शिल्प मेले में खरीददारी करने के लिए 2500 लोग पहुंचे। इनके लिए प्रवेश टिकट दर भी 50 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है।

चटख धूप खिले होने के कारण महिलाओं की संख्या काफी रही। शिल्प मेले से ज्यादातर शिल्पी भी गुरुवार को जाना शुरू हो गए। दरअसल, उनका रिजर्वेशन और ट्रक की बुकिंग होने के कारण वह गेट पास लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें