भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल के गेट तय समय पर खुलेंगे। सुबह 6:15 बजे टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाएगी ताकि 6:30 बजे तक टिकट खरीदने वाला हर पर्यटक प्रवेश कर सके। सुबह 7:55 बजे ताजमहल को खाली कराकर इसके दोनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, जो मालदीव के राष्ट्रपति के आने पर ही खुलेंगे। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही ताजमहल के गेट और टिकट काउंटर खोले जाएंगे। ऐसे में ताजमहल का दीदार करने आएं तो सुबह 10 बजे के बाद ही आएं।