फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: 7 दिन बाद खुले टिकट काउंटर, सैलानियों को मिली राहत

Sun, 24 Jul 2022 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सर्वर की समस्या के बाद ताजमहल पर सात दिन के बाद टिकट काउंटर खुले। 22764 सैलानियों में से 9885 पर्यटकों ने बुकिंग विंडो से टिकट खरीदा। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन टिकट की ही बिक्री की हुई। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर सर्वर ठप होने के कारण सैलानियों को काउंटर से टिकट लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब सात दिन के बाद टिकट काउंटर खुले। सर्वर की समस्या के बाद सात दिनों तक काम चला और बृहस्पतिवार तक टिकट काउंटर बंद रहे। केवल ऑफलाइन टिकट ही बेचे गए। 

विज्ञापन

 
शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टिकट काउंटर खुले। 22,764 सैलानियों ने टिकट लिए। इनमें से 12,879 ने ऑनलाइन और 9,885 ने ऑफलाइन टिकट लिए। ताज के साथ ही आगरा किला में ऑफलाइन टिकट लेने वालों की संख्या ज्यादा रही। यहां 4,614 पर्यटकों में से 3,273 ने टिकट काउंटर से टिकट लिया। बता दें अपडेट किए जाने के कारण सात दिनों से ताज का सर्वर ठप पड़ा रहा। 

स्मारक    टिकट

ताजमहल    22,764
आगरा किला    4614
एत्माद्दौला    538
महताब बाग    314
रामबाग     186


लिखा गया था एएसआई के महानिदेशक को पत्र  

उत्तर प्रदेश स्टेट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने एएसआई के महानिदेशक को पत्र भेजकर सर्वर की समस्या के समाधान की मांग की थी। उन्होंने कहा कि 70 फीसदी से ज्यादा देश की आबादी गांव में रहती है, जो ऑनलाइन टिकट बुक करना नहीं जानती। इसलिए टिकट काउंटर से बिक्री शुरू की जाए। साइबर कैफे में पर्यटकों का टिकट के नाम पर शोषण हो रहा है। इसे रोका जाए और सर्वर की समस्या से तुरंत निपटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें