बैठक में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस पर फतेहपुर सीकरी में भजन संध्या का निर्णय हुआ। एडीए व एएसआई भजन संध्या कराएगा। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा भक्ति धारा बहाएंगे। एडीए उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सोमवार शाम 6:30 बजे से सीकरी के अनूप तालाब पर सूफी कलाम के साथ ओडिसी नृत्य की ग्रुप प्रस्तुति होगी। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में गजल गायक सुधीर नारायन सूफी कलाम प्रस्तुत करेंगे। मधुमिता राउत ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा के सुर गूंजेंगे।
एडीए कार्यालय का किया निरीक्षण
बैठक में एडीए के ताज व्यू प्वाइंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, वहीं रात्रि प्रवास के लिए यहां पर्यटक घूम सकें। शास्त्रीपुरम हाइट्स, एडीए हाइट्स संपत्तियों और किराए की संपत्तियों के निस्तारण के लिए कमिश्नर ने निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या की तर्ज पर बनाए जा रहे सिटी डेवलपमेंट प्लान पर टीटीजेड के प्रतिबंध देखते हुए कार्रवाई के लिए कहा है।