फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सैनिकों ने फिर उतारी 'तेजोमहालय' की आरती, पुलिस को नहीं लगी भनक

Mon, 13 Aug 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हाथीघाट पर खड़े होकर आरती करते शिव सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने सावन के तीसरे सोमवार को ताजमहल को भगवान शिव का मंदिर तेजोमहालय मानकर आरती उतारी। इस बार भी पुलिस और प्रशासन की चौकसी उन्हें रोक नहीं पाई। 
विज्ञापन


शिव सेना के जिला प्रमुख वीनू लवानियां के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथीघाट पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की जय जयकार की। शंख ध्वनि की और घंटे घड़ियाल बजाते हुए भगवान शिव की आरती गाई। 

वीनू लवानियां ने बताया कि तेजोमहालय हिंदू आस्था का प्रतीक है। इसी के चलते शिव सैनिक हर सावन के चारों सोमवार को यहां आरती करते हैं। इस दौरान रश्मि वर्मा, शिव कुमार, कन्हैया लाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें