फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ने निहारा ताज, बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत

Mon, 13 Aug 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बीच में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा की निर्वाचित अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सेस रविवार को आगरा पहुंचीं। यहां पहुंचकर मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने मोहब्बत के अजीम शाहकार ताजमहल का दीदार किया।  
विज्ञापन


मारिया ने ताजमहल के अंदर करीब एक घंटा बिताया। इस दौरान वो ताज की खूबसूरती को निहारती रहीं। उन्होंने ताज को दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया।  संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचीं मारिया एक घंटे तक ताजमहल में रही।

उन्होंने सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाए। मारिया अध्यक्ष निर्वाचित होने से पहले इक्वेडोर रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री भी रही हैं और संयुक्त राष्ट्र में 2014 से 2017 तक इक्वेडोर की ओर से स्थायी प्रतिनिधि की भूमिका में रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हाल में ही मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सेस  73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। आगरा आने से पहले उन्होंने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें