फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में शाहजहां का उर्स: बिजली हो गई गुल, मोबाइल की रोशनी में अदा की गई संदल की रस्म

Mon, 28 Feb 2022 08:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल में शाहजहां के उर्स के दौरान उस वक्त बिजली गुल हो गई, जब तहखाने में स्थित कब्रों पर संदल की रस्म की जानी थी। इसके बाद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में रस्म अदा की गई।   
विज्ञापन
मोबाइल की टार्च में की संदल की रस्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां के 367 वें उर्स में संदल की रस्म हुई। दोपहर दो बजे ताजमहल के मुख्य गुंबद के तहखाने में बनी शाहजहां मुमताज की असली कब्रों पर एएसआई और उर्स कमेटी की ओर से संदल चढ़ाया गया, लेकिन मोबाइल की रोशनी में जैसे ही तहखाने के दरवाजे खुले, बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन


ऐसे में मोबाइल की टॉर्च जलाकर संदल की रस्म पेश की गई। फूलों की चादर चढ़ाने के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। बिजली गुल हो जाने के कारण तहखाने में अव्यवस्थाएं हो गईं। दस मिनट के बाद बिजली सप्लाई चालू हुई। शाम तक असली कब्रों को देखने वालों का तांता लगा रहा।

मकबरे पर गूंजी कव्वाली, रॉयल गेट पर शहनाई

शाहजहां के उर्स के दूसरे दिन उर्स कमेटी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी मुख्य मकबरे पर संदल लेकर पहुंचे। शाहजहां व मुमताज की कब्रों पर संदल का लेप किया गया। फूलों की चादर चढ़ाई गई। फातिहा पढ़ने के बाद मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई। 
विज्ञापन

ताजमहल में कब्र पर फूलों की चादर चढ़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य मकबरे पर दोपहर दो बजे से कव्वालियां गूंजी। शाम तक यहां कव्वालियां चलीं, जबकि रॉयल गेट पर शहनाई बजी। इस दौरान वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी, राजकुमार कपूर, इब्राहिम जैदी, मुनव्वर अली, ताहिरुददीन ताहिर, आरिफ तैमूरी, जाहिद, बलभद्र द्विवेदी, आशीष, मुन्ना बेग, फुरकान, तौसीफ आदि मौजूद रहे।

मंगलवार को पेश होगी 1381 मीटर लंबी सतरंगी चादर

खुद्दाम ए रोजा कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर के मुताबिक शाहजहां उर्स के आखिरी दिन मंगलवार को दोपहर में 1381 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश की जाएगी। दक्षिणी गेट स्थित हनुमान मंदिर से धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सतरंगी चादर ताजमहल पश्चिमी गेट से ले जाई जाएगी। इसके अलावा फूलों की चादर, मोतियों की चादरें पेश की जाएंगी।

मंगलवार को पूरे दिन ताजमहल में निशुल्क प्रवेश

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार को ताजमहल सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों के लिए निशु़ल्क रहेगा। भारतीय व विदेशी पर्यटकों को स्मारक में बिना टिकट प्रवेश मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें