फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के काला, हरा, पीला होने के कारणों का सच आएगा सामने, केंद्र सरकार कराएगी ये काम

Mon, 04 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
ताजमहल के संगमरमर की स्टडी कराकर उसके वास्तविक रंग का पता लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ताजमहल की कलर स्पेक्ट्रोग्राफी कराएगी। यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने दी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कलर स्पेक्ट्रोग्राफी से ताजमहल के वास्तविक रंग का पता चल सकेगा। इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे ताजमहल के पीले, हरे, काले पड़ने की चर्चाओं पर विराम लगेगा। 

रविवार को आगरा में केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में ताजमहल संरक्षण को लेकर बैठक ली। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के सांसद व विधायकों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

वर्कशॉप में केंद्रीय मंत्री व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
मई में सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के रंग बदलने पर चिंता जताते भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एएसआई जानना नहीं चाहता है कि ताजमहल में क्या हो रहा है। 

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ही केंद्र सरकार अब ताजमहल की कलर स्पेक्ट्रोग्राफी कराने जा रहा है। जिससे रंग बदलने की समस्या का पता लगाया जा सके। इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें