मथुरा के कृष्णानगर के शास्त्रीनगर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को उतारकर कृष्णानगर पुलिस को सूचित किया।
मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार युवक की शादी तय हो चुकी थी। बताया गया कि मंगेतर के नौकरी करने की कहने पर युवक ने सुसाइड किया।
शास्त्रीनगर में 18 साल को मोहन पुत्र रोशन अपने बड़े भाई के साथ रह रहा था। शनिवार की रात युवक पंखे से लटका मिला तो घर में कोहराम मच गया। शव को पंखे से उतारकर पुलिस को सूचित किया।