सैलानियों के बढ़ने पर होटल-रेस्टोरेंट में रौनक लौटने लगी है। कारोबार बीते डेढ़ माह में शून्य से 10 फीसदी पर आ गया है। हालांकि कारोबारियों को विदेशी सैलानियों की कमी खल रही है। आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने बताया कि शहर में अनुमानित 600 होटल और रेस्टोरेंट है। फतेहाबाद रोड पर यह संख्या करीब 250 है।
चार माह लॉकडाउन के कारण कारोबार चौपट रहे है। लॉकडाउन खुला तो भी मंदी छाई रही। इधर, 21 सितंबर से ताज खुलने के बाद उम्मीद बंधी, लेकिन ग्राहक तब भी नदारद रहे। अब कुछ दिनों से सैलानियों की संख्या काफी बढ़ने के कारोबार में सकारात्मक असर पड़ने लगा है। क्रिसमस और नववर्ष से अच्छा फायदा मिला। डेढ़ माह में औसतन 50 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है।
विदेशी पर्यटक कम
रेस्टोरेंट में आने वाले पर्यटकों की संख्या फिलहाल काफी कम है। मगर, आने की शुरुआत होना राहत की बात है। इस समय विदेशी पर्यटक लगभग नदारद हैं।
- संजीव जैन, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन