फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी रात में ताज की झलक देखने उमड़े सैलानी

Sun, 16 Oct 2016 01:04 AM IST
चांदनी रात में ताज की झलक देखने उमड़े सैलानी
विज्ञापन
चांद में ताज का दीदार - फोटो : self
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर चांदनी की चादर ओढ़े धवल ताज की झलक पाने के लिए सैलानी उमड़ पड़े। शनिवार को सभी आठ ग्रुप में करीब 400 सैलानियों ने ताजमहल का देर रात तक दीदार किया। चांदनी में नहाए ताज का जादू ऐसा चला कि ताजगंज के होटलों की छतों से देर रात तक सैलानी ताज को एकटक निहारते रहे। रविवार को भी ताज का नाइट व्यू फुल रहेगा। इसके टिकट शनिवार को तीन घंटे में ही बुक हो गए।
विज्ञापन

चांदनी की चादर ओढ़े ताज को निहारने के लिए रात 8:30 से 12:30 बजे तक 400 सैलानी पहुंचे तो अपलक निहारते ही रहे। उनके लिए आधे घंटे का समय कम रहा। सैलानी ताज को ज्यादा देर तक देखना चाहते थे, लेकिन आधे घंटे की बाध्यता के कारण उन्हें मन मसोस कर जाना पड़ा। ताजगंज के होटलों की छतों पर शाम से ही सैलानियों ने आना शुरू कर दिया। होटलों की छत पर शरद पूर्णिमा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। देर रात एक बजे तक पर्यटक ताज के साए में बने रहे। परिवार के साथ दिल्ली एनसीआर के पर्यटक ज्यादा आए। कुछ सैलानियों ने महताब बाग की ओर जाकर ताज देखने का प्रयास किया, लेकिन पीएसी और पुलिस ने उन्हें वहां रुकने न दिया। 

शनिवार को दिन में भी उमड़ा सैलाब
ताजमहल पर वीकएंड के कारण शनिवार को भारी भीड़ बनी रही। शनिवार को 25,570 भारतीय सैलानियों ने और 2857 विदेशी सैलानियों के टिकट बिके। पूरे दिन में करीब 50 हजार सैलानी ताजमहल पहुंचे। शाम को सैलानियों से ताज खाली कराने में सीआईएसएफ को काफी वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें