फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, नेटवर्क हुए फेल; टिकट के लिए जूझते रहे पर्यटक

Mon, 23 Feb 2026 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने रविवार को 21 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। भीड़ के चलते व्यवस्थाएं चरमरा गईं। पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
ताजमहल पर भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल देखने के लिए रविवार को भीड़ उमड़ी। पूरे दिन में 21 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। हालांकि, भीड़ की वजह से अव्यवस्थाएं भी दिखीं। कहीं नेटवर्क की समस्या रही तो कहीं पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


ताज के पश्चिमी गेट पर टिकट के लिए पर्यटकों की कतारें देखकर कुछ लोग ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करने लगे। ऐसे में गेट के पास मोबाइल नेटवर्क कम होने के कारण बुकिंग में दिक्कत हुई। वहीं शिल्पग्राम से ताजमहल के मुख्य गेट तक जाने के लिए गोल्फ कार्ट्स की संख्या कम पड़ गई। पर्यटकों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

बुजुर्ग महिला को पुलिस ने मिलाया
पश्चिम बंगाल के सिरामपुर, हुबली से 70 वर्षीय सुमिता डे सरकार अपनी दो बेटियों के साथ ताजमहल देखने आई थीं। शाम करीब 6:30 बजे ताजमहल परिसर के भीतर भ्रमण के दौरान वह बेटियों से अलग हो गईं। काफी देर उनके न मिलने पर बेटी मौमिता दास पश्चिमी गेट पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम के उप निरीक्षक शिवराज सिंह के पास पहुंचीं। उन्होंने रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से मात्र 30 मिनट में बजुर्ग महिला को तलाश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें