फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal Free Entry: ताज में उमड़े 60 हजार से ज्यादा सैलानी, कब्र पर रुके महज 30 सेकेंड, आज भी निशुल्क प्रवेश

Sun, 19 Feb 2023 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

60 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताज निहारा। असली कब्रों को देखने के लिए सैलानियों और जायरीन का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
ताज में उमड़े 60 हजार से ज्यादा सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर शाहजहां के उर्स में शनिवार को संदल की रस्म अदा की गई। शाहजहां व मुमताज की असली कब्रों की जियारत करने के लिए अकीदतमंद और सैलानियों का सैलाब उमड़ा। मुख्य मकबरे की कब्रों में सैलानियों को महज 30 सेकेंड का समय ही मिल पा रहा था। अनुमान के मुताबिक, 60 हजार से ज्यादा देसी-विदेशी सैलानियों ने ताज के दीदार किए। रविवार को ताजमहल में पूरे दिन प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन


ताजमहल में सुबह से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे मुख्य मकबरे की असली कब्रों को खोले जाने के बाद उर्स कमेटी के अध्यक्ष सैयद इब्राहीम जैदी ने कमेटी के सदस्यों के साथ संदल की रस्म अदा के बाद गुलपोशी की, फातिहा पढ़ी गई। कुरान शरीफ की तिलावत हुई। अध्यक्ष ने इस मौके पर मुल्क में अमनोअमान की दुआ मांगी। शाम तक कव्वाली का कार्यक्रम चलता रहा। आज सुबह कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसके बाद देर शाम तक असली कब्रों को देखने के लिए सैलानियों और जायरीन का तांता लगा रहा। शाम तक 60 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताज निहारा। उर्स की रस्मों के दौैरान एएसआई के राजकुमार कपूर, गुलाब दीक्षित, मिर्ज़ा असीम बेग, नदीम वासिफ, मुनव्वर अली, ज़ाहिद वारिस, नाज़िम अली, हाफ़िज़ नक्श अली, एम इक़बाल, आरिफ तैमूरी, फैसल, ललिता अरोरा, इम्तियाज़ अली, नईमउद्दीन, आशीष गुप्ता, रेहान शाहरुख, आरिफ तैमूरी आदि उपस्थित रहे।
आज चढ़ाई जाएगी सतरंगी चादर

रविवार को उर्स में चादर चढ़ाई गई। पहली चादर सुबह 10 बजे उर्स कमेटी की ओर से पेश हुई। इसके बाद एएसआई की ओर से चादरपोशी की जाएगी। खुद्दाम ए रोजा कमेटी के ताहिरउद्दीन ताहिर की ओर सबसे लंबी सतरंगी मोहब्बती चादर पेश की जाएगी, जो कि आकर्षण का केंद्र होगी। इस बार चादर की लंबाई 1800 मीटर होगी।

बच्चे बिछुड़े, सामान भी छूटा

उर्स के दौरान ताज में उमड़ी भीड़ में कई बच्चे अपने अभिभावकों से बिछुड़ गए। सीआईएसएफ के जवानों ने बच्चों से बातचीत के बाद उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया। दिल्ली की एक पर्यटक का सात साल का बच्चा काफी प्रयास के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने ताज के पूर्वी गेट से बरामद किया। इसी तरह अन्य बच्चों को भी सुरक्षाकर्मियों ने उनके अभिभावकों तक पहुंचाया। कुछ सैलानियों के बैग और अन्य सामान भी छूट गया। सीआईएसएफ ने एनाउंसमेंट करवाकर सामान मालिकान के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें