फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बेटी की गोदभराई के कार्यक्रम में आया था पिता, बेटी की गवां दी जान, ऐसी हालत में मिली लाश

Sun, 19 Feb 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हरियाणा से बहन की गोदभराई कार्यक्रम शामिल होने आया युवक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अगले दिन उसका शव मिला, तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गादुरी बंबा में शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव मिला। युवक शुक्रवार की शाम से लापता था। दो दिन पहले ही हरियाणा से बहन की गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। पुलिस हत्या और हादसे में उलझी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

निजी कंपनी में नौकरी करता था युवक

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव अब्दुल हईपुर उर्फ बुद्धपुरा निवासी अजय कुमार (22) का शव बंबा में पड़ा मिला है। पिता प्रेमपाल ने बताया कि पुत्र सोनीपत हरियाणा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को बेटी की गोदभराई कार्यक्रम था। इसको लेकर बृहस्पतिवार को ही घर आया था। घर पर बेटी की गोदभराई की तैयारियां चल रही थीं।


ये भी पढ़ें - UP: कासगंज जेल में अंसारी को सता रहा है माफिया कुंटू का डर, दोनों में हो चुकी है गैंगवार, जेल बदलने की मांग

विज्ञापन

दाढ़ी बनवाने के लिए निकला था घर से

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे साइकिल लेकर दाढ़ी बनवाने के लिए गांव गादुरी जाने की कहकर घर से गया था। इसके बाद देरशाम तक नहीं लौटा। तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे लोगों ने बंबे में शव पड़ा देखा तो भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शव मिलने की जानकारी पर हम लोग पहुंचे और पहचान की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Acid Attack: एटा में युवक पर फेंका तेजाब, मुकदमे में फैसला न करने पर किया हमला


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लापता युवक का शव बंबे में पानी के अंदर होने की सूचना सुबह करीब दस बजे मिली। जिसे निकलवाया गया। परिवारीजन आ गए और शव की पहचान कर ली। प्रथम दृष्टिया हादसा प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें