फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर ई-टिकट 25 दिसंबर से

Fri, 12 Dec 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को ताजमहल से ई-टिकट की शुरूआत करेगी। आईआरसीटीसी और एनआईएस (नेशनल इंस्टीट्यूट आफस्मार्ट गवर्नेंस) मिलकर ताजमहल के आनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा संभालेंगे। ई-टिकट को री-सेलिंग से फूलप्रूफ करने के लिए बार कोड, वाटर मार्क, स्वच्छता अभियान का संदेश और लोगो के साथ एएसआई का संदेश और लोगो भी होगा। गुरुवार को आगरा आए एएसआई के महानिदेशक ने प्रशासन के साथ बैठक और ताजमहल का दौरा कर ई-टिकट को लागू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में एएसआई महानिदेशक राकेश तिवारी ने स्थानीय अधिकारियों को ई-टिकट का प्रजेंटेशन दिया। ताजमहल के ई-टिकट को भी गुरुवार रात को डिजाइन कर लिया गया। सबसे पहले ताज के पूर्वी गेट से ई-टिकट का ट्रायल होगा। बार कोड के लिए ताज के गेट पर स्कैनर होंगे। ताज के लिए 6, किला-सीकरी पर दो-दो और एत्माद्दौला-सिकंदरा के लिए एक-एक बार कोड स्कैनर की जरूरत बताई गई।

शहर के पांचों प्रमुख स्मारकों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जल्द शुरू होगा। बैठक में एएसआई अधिकारियों ने एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया से पथकर की 500 रुपये की टिकट की सीमा दो दिन तक करने की मांग की। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि हर दिन टिकट बिक्री का रिकार्ड शाम को ई-मेल के जरिए दोनों विभागों के अफसरों पर पहुंचेगा। ताज के बाद सभी स्मारकों में ई-टिकट शुरू होगा और इसके लिए कंबाइंड टिकट भी जारी किया जाएगा। एएसआई अधिकारियों ने ताजमहल का दौरा कर ई-टिकट के लिए स्कैनर लगाने को जगह और व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन


25 दिसंबर को ई-टिकट का शुभारंभ किया जाएगा। पहले ये ट्रायल बेस पर चलेगा। खामियों के आधार पर बदलाव किए जाएंगे। री-सेलिंग पर लगाम लगे, इसके फूलप्रूफ इंतजाम होंगे। ताज के बाद सभी स्मारकों के लिए ई-टिकट शुरू किया जाएगा।
राकेश तिवारी, महानिदेशक, एएसआई

ई-टिकट में ये होगा खास
टिकट पर होगा वाटर मार्क
बार कोड किया जाएगा स्कैन
ई-टिकट के साथ पहचान पत्र जरूरी
सभी स्मारकों के लिए कंबाइंड टिकट
नाम, उम्र, जेंडर, पता भरना होगा
क्लीन इंडिया संदेश और लोगो छपा होगा
एएसआई का लोगो और संदेश भी होगा

15 वर्ष के कम उम्र के लिए ‘जीरो वैल्यू टिकट’
ताजमहल सहित स्मारकों में 15 साल से कम उम्र के पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क है। अब तक ताज में 750 रुपये का हाई वैल्यू टिकट, 510 रुपये का सार्क देशों का टिकट और 20 रुपये का नार्मल वैल्यू टिकट बिकता है। ई-टिकट के बाद 15 वर्ष से कम उम्र के पर्यटकों के लिए भी टिकट लेना होगा, लेकिन इसके लिए भुगतान नहीं करना होगा। इन्हें जीरो वैल्यू टिकट कहा जाएगा। इसके जारी होने से ताजमहल पर पर्यटकों की असली संख्या का निर्धारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें