फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल; सुबह से लगीं रहीं कतारें

Mon, 04 Nov 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल का 35 हजार से ज्यादा ने सैलानियों ने दीदाऱ किया। इस दौरान टिकट की खिड़कियों पर सुबह से ही कतार लगी दिखाई दी। भीड़ के चलते सारे इंतजाम फेल नजर आए। 

 
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल का रविवार को 35 हजार से ज्यादा देसी विदेशी पर्यटकों ने दीदार किया। टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें लगीं। वहीं शिल्पग्राम और पाठक प्रेस बैरियर तक पर्यटकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं।
विज्ञापन


दिवाली की छुट्टियों में गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा और आसपास के जिलों से पर्यटकों का आना बढ़ गया है। शनिवार को 50 हजार के करीब पर्यटकों ने ताज का दीदार किया था। रविवार को भी सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों के पहुंचने का क्रम लगा रहा। ताज के पूर्वी और पश्चिमी द्वारों पर लंबी कतारें लगी रहीं।

सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया। उधर, टिकट खिड़कियों पर भी भीड़ रही। दिल्ली से आए विभोर कौशल का कहना था कि चेकिंग में देरी के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। वहीं ताज के भीतर मुख्य गुंबद पर पहुंचने वाले पर्यटकों में भी इजाफा हुआ है। कब्रों के लिए 200 रुपये का टिकट भारतीय पर्यटकों के लिए अलग से है। भीड़ के कारण मुख्य गुंबद पर शू कवर बिखरे रहे। एएसआई के मुताबिक, 31528 टिकटों की बिक्री हुई। इनमें तीन हजार से ज्यादा विदेशी सैलानी शामिल थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: ताजमहल पर ईरान के पर्यटक ने अदा की नमाज, फिर मांगी माफी
विज्ञापन



आगरा किला रोड पर लगा जाम
आगरा किला रोड पर पर्यटकों के वाहनों के कारण लंबा जाम लगा रहा। शाम चार से पांच बजे तक यहां वाहनों की कतारें लगीं। वहीं यमुना किनारा रोड पर भी पर्यटकों के वाहन फंसे रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें