पिछले 15 दिन में दो बार यमुना उफन चुकी है। यमुना किनारे होने के कारण ताजमहल के बारे में पर्यटक सशंकित हैं। बाढ़ के कारण स्मारक बंद होने की अफवाह फैल गई हैं। पिछले 15 दिनों में पर्यटक संख्या आधी रह गई है। जहां रोज 20 से 25 हजार पर्यटक आते थे, अब 15 से 17 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। ताजगंज स्थित एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि दिल्ली, जयपुर व अन्य जगहों से ताजमहल घूमने के लिए आगरा आने के इच्छुक पर्यटक पहले फोन कर स्थिति पूछ रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मवीर यादव की हत्या में इन पर शक, माथे पर मारी गोली; 10 दिन पहले खरीदी नई थार; उसी में मिली लहूलुहान लाश
यमुना से कोई फर्क नहीं
ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से स्मारक में कोई फर्क नहीं पड़ा। न कभी पानी अंदर आया। पर्यटक अफवाहों पर ध्यान न दें। ताजमहल अपने निर्धारित समय पर खुल और बंद हो रहा है।