फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: 10 साल में पूरे करने थे 84 बिंदु, छह वर्ष बीत गए...ये है विजन डॉक्यूमेंट का हाल

Tue, 23 Apr 2024 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल को 100 सालों तक सहेजने के लिए  दिसंबर 2018 में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने विजन डॉक्यूमेंट दिया था। छह साल बीत गए हैं, लेकिन अब तक कुछ भी काम नहीं हो पाया। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल को 100 सालों तक सहेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विजन डॉक्यूमेंट बनाया गया। दिसंबर 2018 में दाखिल भी कर दिया गया, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने 10 साल में 84 बिंदुओं पर काम करने पर जोर दिया था, लेकिन 6 साल बीत गए। अब कोर्ट ने एएसआई से विजन डाॅक्यूमेंट पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने टीटीजेड में हरे पेड़ काटने की एक याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को वर्ष 2017 में फटकार लगाई थी। इसके बाद अगले 100 सालों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए 3 दिसंबर 2017 को निर्देश दिए थे। विजन डॉक्यूमेंट के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसने पहला ड्राफ्ट जुलाई 2018 में पेश किया था।
विज्ञापन


विजन डॉक्यूमेंट में ये करना था
ताज ट्रैपेजियम जोन

- टीटीजेड में सात रीजनल प्लान तैयार किए जाएं, जोन के सभी शहरों के मास्टर प्लान बनाए जाएं।
- प्रदूषणकारी उद्योगों पर नियंत्रण, सतत माॅनिटरिंग, यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए प्रोजेक्ट बनाएं।
- औद्योगिक, रिहायशी इलाकों में एयर माॅनिटरिंग स्टेशन, टीटीजेड में यमुना के डूब क्षेत्र का निर्धारण और बचाव।
- डूब क्षेत्र में होने और न होने वाली गतिविधियों की लिस्टिंग, नदी के पर्यावरण और प्राकृतिक बहाव का संरक्षण।
- भूमिगत जल दोहन पर नियंत्रण, रिजर्वायर की मरम्मत, नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे किनारे सामाजिक वानिकी।
- कीठम सेंक्चुअरी एरिया के संरक्षण के लिए मैनेजमेंट प्लान, ताजमहल पूर्वी गेट पर देसी प्रजाति के पेड़ लगाने पर जोर।

आगरा शहर में ये करना था
- निजी वाहनों, सरकारी बसों को इलेक्ट्रिक से चलाने पर जोर।
- इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए सिस्टम बनाया जाए।
- 10 साल पुराने वाहनों का संचालन बंद, प्रदूषण मानक कठोर बनें।
- भारी वाहन, ट्रकों का शहर में प्रवेश रुके, मंडियां शहर से बाहर हों।
- वाहन की पार्किंग की जगह नहीं तो रजिस्ट्रेशन न किए जाएं।

ताजमहल के पास ये थे सुझाव
- ताजगंज के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का लोकल एरिया प्लान।
- ताजमहल पूर्वी गेट पर देसी प्रजाति के ज्यादा पौधे लगें।
-ताज पर दबाव कम करने के लिए अन्य स्मारकों पर सुविधाएं बढ़ें।
- पांच ऐतिहासिक बागों को नर्सरी की जगह मुगल प्लांट इंडस्ट्री बनाएं।
- रिवर फ्रंट हेरिटेज साइटों के संरक्षण और पार्किंग सुविधाएं बढ़ें।
- ताजमहल के पास पैदल और साइकिल यात्रियों के लिए वाक-वे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें