फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल में उमड़े 23 हजार सैलानी, टर्न स्टाइल गेट खराब होने से उठानी पड़ी परेशानी

Sun, 18 Sep 2022 11:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल पर सूर्योदय से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे के बाद टिकट विंडो पर लंबी लाइनें लगी रहीं। दोपहर में सैलानियों को टर्न स्टाइल गेट के खराब होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल का रविवार को 23781 सैलानियों ने दीदार किया। पूर्वी गेट पर एक टर्न स्टाइल गेट के खराब होने के कारण ताज से बाहर आने वाले भारतीय सैलानियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। उधर, ताज परिसर में सैलानी पीने के पानी के लिए भी भटकते नजर आए। 

विज्ञापन


ताजमहल पर सूर्योदय से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे के बाद टिकट विंडो पर लंबी लाइनें लगी रहीं। दोपहर में सैलानियों को टर्न स्टाइल गेट के खराब होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तीन गेट भारतीय सैलानियों के लिए हैं। इनमें से एक गेट खराब हो गया। इस कारण बाहर निकलने वाले पर्यटकों को खासा इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर, ताज परिसर में दोपहर को आरओ प्लांट पर भी पर्यटकों की भीड़ लगी रही। दिल्ली के राशिद का कहना था कि ताज के भीतर जाने के लिए लाइन लगानी पड़ी। इसके बाद बाहर आने के लिए भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। 

पांच फोटोग्राफरों को दी चेतावनी

ताजमहल में रविवार की सुबह अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने व्यवस्थाएं देखीं। यहां कुछ फोटोग्राफर तय स्थान की जगह सेंट्रल टैंक व मुख्य गुंबद के नीचे तक फोटोग्राफी कर रहे थे। इस पर पांच फोटोग्राफरों को पकड़ा गया। उन्होंने तय स्थान तक ही फोटोग्राफी करने के निर्देश दिए। इस बारे में ताज के सीए को कार्रवाई करने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें