फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज हाफ मैराथन आज, ढाई हजार धावक होंगे शामिल

Sun, 08 Feb 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ताज हाफ मैराथन 
विज्ञापन
आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेस और आगरा नगर निगम मिलकर आगरा ताज हाफ मैराथन का तीसरा संस्करण करा रहे हैं। यह 8 फरवरी को सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। इसमें कुल 2500 धावक शामिल होंगे।
विज्ञापन


शनिवार को स्टेडियम में टी-शर्ट और विब का वितरण किया गया। सभी को रूट की जानकारी दी गई। 300 धावकों ने स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कराया। आगरा स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संदीप ढल, आयोजन सचिव डॉ. संजय गुप्ता और कार्यक्रम समन्वयक गोपाल शर्मा ने बताया कि 21 किलोमीटर की दौड़ सुबह 5:30 बजे, 10 किलोमीटर की सुबह 6 बजे और 5 किलोमीटर की सुबह 7 बजे शुरू होगी।

मैराथन रूट पर एंबुलेंस, चिकित्सा सुविधा और हाइड्रेशन पॉइंट रहेंगे। समापन पर फिजियोथेरेपी और स्वल्पाहार की व्यवस्था होगी। इस दौरान सर्वेश, ईशू, कमल, संकल्प वशिष्ठ, महेश सारस्वत, जय यादव, दीपक, भरत सारस्वत, गोपाल अग्रवाल, गौरव गोयल, केके सोलंकी, आवेग मित्तल, प्रदीप यादव और उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें