फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 25 लाख का जुर्माना, फिर भी गड्ढे खोदने में नहीं सुधरी कंपनी

विज्ञापन
इस्लाम में खुदे पड़े हुए 3 फीट गहरे गड्ढे में लोहे की रॉड , बिना बेरीकेटिंग के खुला छोड़ा गया ह
विज्ञापन
आगरा। सुरक्षा मानकों को धता बताकर केबल डालने के लिए गड्ढे खोदकर खुले छोड़ने के आरोप में घिरी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल पर सवाल उठाए गए हैं। दो महीने में नगर निगम ने पांच बार कंपनी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन कंपनी के ठेकेदार नियमों को नजरंदाज कर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस्लाम नगर में गड्ढे खोदकर खुले छोड़ने वाली एयरटेल कंपनी ने पिछले महीने पवन विहार, शोभा नगर, संजीव नगर, भगवती बाग क्षेत्र में भी ऐसा किया है। शिकायत पर नगर निगम ने 6.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जनवरी के पहले सप्ताह में 100 फुटा रोड दयालबाग में बिना अनुमति खुदाई करने पर नगर निगम ने काम रुकवा दिया। दिसंबर में अवधपुरी, गूलर का नगला, शांतिवन कन्या स्कूल के पास, सराय बोदला में मनमानी पर 7.28 लाख, लोहामंडी जोन के अर्जुन नगर वार्ड में लापरवाही पर 6.37 लाख, हरीपर्वत जोन के दुर्गा काॅलोनी, कृष्णा काॅलोनी, शिवा कुंज काॅलोनी, गायत्री नगर, रघुवीर नगर, गौरी का पार्वती नगर, हरी नगर कॉलोनी, गणपति सिटी काॅलोनी में भी बिना सुरक्षा मानक पूरे किए खुदाई की और मरम्मत भी नहीं की। निगम ने कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना लगने के बाद भी कंपनी और उसके ठेकेदारों का रवैया नहीं बदला।
नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नियमों को तोड़ने पर कंपनी पर लगातार जुर्माना लगाया जा रहा है। जिन जगहों पर कंपनी खुदाई करा रही है, उनका निरीक्षण किया जाएगा। उल्लंघन मिलने पर दी गई अनुमति को निरस्त करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें