फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाेबामा का ताज दर्शन कार्यक्रम लगभग तय

Thu, 15 Jan 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के ताज दर्शन का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। शुक्रवार को कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लग सकती है। आगरा में स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। ताजमहल के आसपास खुफिया विभाग के साथ बम निरोधक दस्तों ने भी डेरा डाल लिया है। लगातार चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, ओबामा 27 को सपत्नीक ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके लिए अमेरिकी एंबेसी के अधिकारियों ने आगरा में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी एडवांस टीम पहले ही यहां का दौरा कर चुकी है। भारतीय विदेश मंत्रालय और अमेरिकन एंबेसी से स्थानीय प्रशासन सीधे संपर्क में है। बताया जा रहा कि वाशिंगटन की एक टीम 23 जनवरी को आगरा आएगी। वहीं स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। ताजमहल और आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते के सदस्य आसपास के इलाकों में लगातार चेकिंग कर रहे हैं। बुधवार को भी दिनभर चेकिंग चलती रही। बता दें, बराक ओबामा की सुरक्षा कई घेरों में रहेगी और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां ही इसका जिम्मा संभालेंगी लेकिन यात्रा के दौरान आसपास के क्षेत्र की निगरानी स्थानीय प्रशासन करेगा। इसके चलते प्रशासन ने खाका खींचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें