फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो : जम्मू में शिवानी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
​शिवानी ने जीता पदक
विज्ञापन
आगरा। जम्मू कश्मीर के भगवती नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 19 नवंबर तक चलने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवानी ने यूपी टीम के लिए कांस्य पदक जीता। शिवानी आगरा के बीडी जैन इंटर कॉलेज, बालूगंज में कक्षा 12 की छात्रा हैं।
विज्ञापन

इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने बताया कि शिवानी ने अंडर-46 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में सीबीएसई, दूसरे राउंड में केरल की खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहां मध्यप्रदेश की खिलाड़ी को शिकस्त दी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उत्तराखंड की खिलाड़ी से हारकर उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। टीम में 42 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की सुहानी पटेल और 49 किलोग्राम भार वर्ग में नैना भी शामिल हैं।
प्रतियोगिता में कई राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं विभिन्न शैक्षिक संगठनों के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आगरा की शिवानी के कांस्य पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीडीआर मनोज गिरी, चंद्रशेखर, विश्व प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध यादव, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, अंजली नाकरा, अनिल कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें