फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूध की लोडर स्कूटर में मारी टक्कर.... दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के नरहौली गांव के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार दूध के लोडर ने स्कूटक में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार सदर आगरा के राजपुर चुंगी निवासी पवन, उनकी पत्नी अंजली, दोस्त विवेक घायल हो गए। स्कूटर समेत सड़क पर घिसटे सवारों में शामिल अंजली अपनी गोद में 1 साल के मासूम देवू को लिए थी। वह सड़क पर घिसट गई, लेकिन देवू को सीने से चिपकाए रही, उसे खराेंच तक नहीं आने दी। दोनों पैर जख्मी होने के बाद भी वह देवू को अपनी गोद में लिए रही। हादसे के बाद लोडर चालक भाग निकला। घायलों में से पवन और विवेक को बाह सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया। घायल अंजली ने बताया कि गढ़ा पचौरी बाह स्थित मायके में मृत्युभोज में शामिल होने निकले थे। नरहौली गांव के पास लोडर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना करने वाले वाहन के चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें