मैनपुरी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बिजनौर में झटके पांच गोल्ड मेडल - जनपद लौटने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में नजीबाबाद में 10 फरवरी को आयोजित हुई। ओपन बिजनौर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिले के लिए खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में पांच मेडल झटके। रविवार को जनपद लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
जिला मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन के तरफ से बिजनौर के नजीबाबाद में खेली गई प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। सब जूनियर बालक वर्ग अंडर 29 किलोग्राम भार वर्ग में अब्दुल जियान खान ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर 48 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष ने गोल्ड मेडल, जूनियर अंडर 32 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जूनियर बालिका अंडर 48 किलोग्राम भार वर्ग में जया सक्सेना ने गोल्ड मेडल। कैडेट ताइक्वांडो पुम्से में मानवी परिहार ने गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया।चैंपियनशिप में मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मुख्य कोच योगेश माथुर और जया सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका भी निभाई।
मैनपुरी लौटने पर एसोसिएशन की सह सचिव डॉ. प्रतिभा चौहान, कोषाध्यक्ष सुप्रिया सक्सेना, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विक्रम राठौर ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया।