आगरा। थाना ताजगंज के फतेहाबाद मार्ग स्थित एक गोदाम में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने छापा मारकर नकली मोबिल ऑयल का कारखाना पकड़ लिया। यहां से पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कारखाना से नकली मोबिल ऑयल, पैकिंग सामान और डिब्बे बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फतेहाबाद मार्ग पर नकली मोबाइल आयल का कारखाना चलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर उनकी टीम ने छापा मारा। किराए के भवन में कारखाना चल रहा था। मौके से पांच लोग पकड़ लिए गए, जबकि सरगना भागने में सफल रहे। कारखाने में नकली मोबाइल बना कर ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में लेबल लगाकर बेचा जा रहा था। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बड़ी मात्रा में मोबाइल बरामद किया गया है। शहर में पूर्व में भी नकली मोबिल ऑयल के कारखाने पकड़े जाते रहे हैं।